Bikaner Live

:: जनमत दर्शाता ::काव्य पाठ…… मोहन भन्साली———————


2024 का चुनावी नतीजा,
यह दर्शाता है कि
विकास के ऊपर,
जाति और धर्म भारी पड़ा।
पक्ष विपक्ष का कटाक्ष,
यह दर्शाता है कि
निंदा परनिंदा से ऊपर,
फ्री का प्रलोभन प्रभावी पड़ा।
400 का आत्मविश्वास,
यह दर्शाता है कि
मोदी की सुनामी में आश्वस्त,
उम्मीदवार कहीं न कहीं शिथिल पड़ा।
राम मंदिर का आकर्षण,
यह दर्शाता है कि
राम कृष्ण की पावन धरा पर,
गठबंधन का पावर प्लांट चल पड़ा।
64 करोड़ मतदाताओं का अभिनन्दन,
यह दर्शाता है कि
अब!विश्व प्रसिद्ध सुपरमैन “बॉस”
मोदीजी को जलते अंगारों पर चलना पड़ेगा।

!!मजबूत लोकतंत्र को सादर समर्पित!!
रचनाकार:: 7734968551
मोहनलाल भन्साली “कलाकार”
गंगाशहर, बीकानेर, राजस्थान!
दिनांक:: 04.06.2024

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!