Bikaner Live

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री शुक्रवार को करेंगे गुसांईसर द्वितीय एवं बंबलू सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर क्षमतावर्धन कार्य का लोकार्पण

बीकानेर, 13 जून। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शुक्रवार को गुसांईसर द्वितीय एवं बंबलू 33 केवी सब स्टेशन में क्षमतावर्धन कार्य का लोकार्पण करेंगे। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 33/11 केवी सब स्टेशन उपखंड गुसांईसर द्वितीय तथा बंबलू सब स्टेशन में यह क्षमता वर्धन किया गया है। दोनों सब स्टेशन में 3.15 एमवीए के स्थान पर 5 एमवीए के पावर ट्रांसफर लगाकर अतिरिक्त क्षमता वर्धन किया गया है। गोदारा ने बताया कि क्षमतावर्धन से गुसाईसर छोटा, बंबलू और पनपालसर सहित आसपास के क्षेत्र में वोल्टेज उतार चढ़ाव की समस्या से निजात मिलेगी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!