Bikaner Live

निर्जला एकादशी को यहां रहेगी सेवा की बयार,पोस्टर विमोचित

बीकानेर।। निर्जला एकादशी पर श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल द्वारा श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर के आगे सेवा शिविर लगाया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन गुरुवार को किया गया। संस्थान से जुड़े मनु अग्रवाल ने बताया कि लगातार 37वें वर्ष लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण के मुख्य द्वार के बाहर भरने वाले निर्जला एकादशी मेले पर शीतल जल शरबत की सेवा की जाएगी। मंडल के राजेश छंगाणी ने बताया कि सेवा कार्य के पोस्टर का विमोचन भांडाशाह जैन मंदिर में प्रांगण संतोषानंद सरस्वती महाराज, भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा, जे पी व्यास, राजेश रंगा,ललित मोदी दाऊजी छंगाणी, शंकर भोजक, लखपत,बाबूलाल छंगाणी, प्रमोद छंगाणी,अशोक गौड़,भैरू महाराज ओझा,यश छंगाणी,नारायण दास छंगाणी,जीतू छंगाणी,मनीष छंगाणी ,मुकेश भादाणी,प्रभु छंगाणी बाबूलाल भादाणी,सुरेश छंगाणी निखिल तंवर,भेरू छंगाणी(लालूड़ी) गिरिराज भादाणी,पूर्व पार्षद गिरिराज जोशी,किरण बणिया,हनुमान तंवर पूनमचंद राठौड़ ,सनु व्यास,पंकज तंवर,किशन तंबोली, जगु सेवग सहित मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक राय होकर मेले में पुख्ता इंतजाम किस तरह किए गए उसे पर चर्चा की। लाइट पानी बिजली सफाई की व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन को अवगत करवाने की बात कही। मेले में आने वाले हजारों दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था यातायात पुलिस व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!